झारखंड विस चुनाव / 21 को मनिका और लोहरदगा में अमित शाह की सभा

रांची.  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 21 को झारखंड आएंगे। अगले दिन 22 नवंबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी भी झारखंड के चुनावी दौरे पर आएंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि 21 नवंबर को आ रहे अमित शाह सुबह 11 बजे मनिका में और दोपहर 12 बजे लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।


पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर की सुबह 11 बजे लातेहार में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर बाद 1 बजे पलामू में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे बिश्रामपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।